

LOK VICHAR NEWS 24×7
भदोही: भीषण गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट; डीएम के औचक निरीक्षण में गाज गिरी, CMS का वेतन रोका!
भदोही | 18 मई 2026
जनपद में लगातार बढ़ रहे तापमान (40-42°C) और आगामी दिनों में इसके 45°C तक पहुंचने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
सोमवार को जिलाधिकारी श्री शैलेष कुमार ने अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया, जिससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।
सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय (सरपतहा) के निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) अनुपस्थित मिले, जिस पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।
जिले के 3 अस्पतालों, 6 CHC और 20 PHC में विशेष ‘लू वार्ड’ चालू हैं, जहाँ 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती की गई है,महाराजा चेतसिंह चिकित्सालय के एनआरसी, डेंगू और लू वार्ड की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं।
डीएम ने मरीजों का हाल जाना और गुणवत्तापूर्ण इलाज के निर्देश दिए।
- आम जनता और पशु-पक्षियों के लिए सार्वजनिक स्थलों पर पीने के पानी के इंतजाम किए गए हैं।
- लू के लक्षण शरीर का गर्म व लाल होना, सूखी त्वचा, तेज नाड़ी, सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी, कमजोरी और पसीना न आना हीट स्ट्रोक के लक्षण हैं,ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।
जिलाधिकारी की जनता से अपील:
- दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बेवजह घर से बाहर न निकलें।
- बाहर जाते समय हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें; सिर को टोपी, गमछे या छाते से ढकें।
- प्यास न होने पर भी पानी पीते रहें। ओआरएस (ORS), नमक-चीनी का घोल और तरल पदार्थों का सेवन करें।







