24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 Unknown | June 26, 2026

स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, बिना रजिस्ट्रेशन संचालित 2 अस्पताल और 3 पैथोलॉजी सेंटर सील

लोक विचार न्यूज 

 

 

 

बहराइच: जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर चल रहे अवैध कारोबार के खिलाफ मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. संजय कुमार शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। मटेरा कस्बे में औचक निरीक्षण के दौरान बिना पंजीकरण (Registration) के संचालित हो रहे दो निजी अस्पतालों और तीन पैथोलॉजी सेंटरों को सील कर दिया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध संचालक माफियाओं में हड़कंप मच गया है। इन केंद्रों पर हुई कार्रवाई सीएमओ को शिकायत मिली थी कि इलाके में कई निजी अस्पताल और जांच केंद्र बिना किसी आधिकारिक पंजीकरण के संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही, इन केंद्रों पर अप्रशिक्षित (Untrained) कर्मचारियों द्वारा मरीजों का इलाज किए जाने की खबरें भी सामने आ रही थीं। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मटेरा पहुंचे सीएमओ ने निम्नलिखित केंद्रों की जांच की और रजिस्ट्रेशन न पाए जाने पर उन्हें सील कर दिया: साहू क्लीनिक उमर क्लीनिक अपोलो डायग्नोस्टिक सेंटर

चरक पैथोलॉजी डिजिटल वर्ल्ड पैथोलॉजी

एक अस्पताल को नोटिस, सख्त चेतावनी

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ‘नवोदय हॉस्पिटल’ भी पहुँची। यहाँ गंभीर अव्यवस्थाएँ पाई गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण माँगा है। संचालक को चेतावनी दी गई है कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो अस्पताल के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंजीकरण के बिना संचालन अपराध कार्रवाई के बाद डॉ. संजय कुमार शर्मा ने स्पष्ट किया कि जिले में बिना वैध रजिस्ट्रेशन के कोई भी अस्पताल, पैथोलॉजी या अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा अप्रशिक्षित लोगों के हाथों में मरीजों की जान नहीं छोड़ी जा सकती। भविष्य में यदि कहीं भी बिना पंजीकरण के केंद्र संचालित पाए गए, तो उन पर भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ की इस छापेमारी में स्वास्थ्य विभाग के सुमित सक्सेना सहित अन्य विभागीय कर्मचारी भी शामिल रहे। इस कार्रवाई के बाद से बहराइच के अवैध चिकित्सा केंद्रों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

 

 

क्राइम रिपोर्ट डिस्ट्रिक्ट अंकिता मौर्या