

एसपी ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
हमीरपुर। पुलिस कार्यालय में बुधवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतें गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। इस दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर एसपी ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को प्रत्येक मामले में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और कार्रवाई में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बरती जाए। साथ ही पीड़ितों को उनके प्रकरण में की गई कार्रवाई की जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए
रिपोर्ट/संदीप/धुरिया
जिला हमीरपुर



