24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 Unknown | June 21, 2026

LOK VICHAR 24*7 NEWS

अपराध पर सख्ती, मुहर्रम-नीट की तैयारी: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जारी किए निर्देश

 

जून 19/2026

ब्यूरो चीफ – विवेक सिन्हा

वाराणसी उत्तरप्रदेश

 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विवेचना की गुणवत्ता, आगामी मुहर्रम पर्व और NEET परीक्षा-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।विवेचना में लापरवाही नहीं चलेगी पुलिस आयुक्त ने सख्त निर्देश दिए कि सामान्य अपराधों की विवेचना 60 दिन और जघन्य अपराधों की विवेचना 90 दिन के भीतर हर हाल में पूरी की जाए। एससी-एसटी, दहेज हत्या, गैंगस्टर और एसआर श्रेणी के मामलों का प्राथमिकता पर निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित हो। डीसीपी स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा और लंबित मामलों की मॉनिटरिंग पर जोर दिया गया। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई चिन्हित अपराधियों के विरुद्ध NSA, गैंगस्टर एक्ट, गुंडा एक्ट और हिस्ट्रीशीट जैसी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चोरी पर अंकुश के लिए रात्रि गश्त और मजबूत की जाएगी। मुहर्रम को लेकर अलर्ट मुहर्रम पर्व के मद्देनजर सभी अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण, जुलूस मार्गों का सत्यापन, रूफटॉप ड्यूटी, ड्रोन कैमरों से निगरानी और मार्गों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। नीट परीक्षा-2026 की तैयारी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल, सोशल मीडिया की सतत निगरानी और केंद्रों के आसपास सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया गया, ताकि परीक्षार्थियों को असुविधा न हो।बैठक में उपस्थित रहे…अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त अपराध आलोक प्रियदर्शी, DCP काशी जोन गौरव बंसवाल, DCP गोमती जोन नीतू सहित कमिश्नरेट के सभी राजपत्रित अधिकारी।