24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 गोपीगंज, भदोही | May 11, 2026

LOK VICHAR NEWS 24×7

📍गोपीगंज,भदोही: खेल और भावना का संगम!

जनपद के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट थॉमस स्कूल, गोपीगंज के खेल मैदान पर आज ‘CISCE जोनल लेवल वॉलीबॉल प्रतियोगिता’ का अत्यंत उत्साहजनक और शानदार आगाज़ हुआ,इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की नामी टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंची हैं।

मुख्य अतिथि द्वारा उद्घाटन:

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक भदोही, श्री अभिनव त्यागी ने विधिवत फीता काटकर किया,खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एसपी महोदय ने खेल को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बताया और सभी टीमों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

पहला मुकाबला:

प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच रोमांच से भरपूर रहा,पहले मुकाबले में सेंट फ्रांसिस, रामनगर की टीम ने अपने बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की।प्रतियोगिता के दौरान स्कूल प्रशासन, शिक्षक गण और खेल प्रेमी भारी संख्या में मौजूद रहे, जिससे मैदान का माहौल काफी ऊर्जावान बना रहा।

लोक विचार न्यूज चैनल 24×7/जनता की आवाज के साथ

रोहित कुमार,स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश