
LOK VICHAR NEWS 24×7
बंसल कंपनी की लापरवाही बनी “मौत का गड्ढा”: एक गौवंश की मौत, ग्रामीणों में भारी आक्रोश!
महोबा | लोक विचार न्यूज़
महोबा। जनपद के कबरई मार्ग पर बंसल कंपनी की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहाँ कंपनी द्वारा खोदे गए खुले गड्ढे बेजुबान जानवरों के लिए काल बन रहे हैं।
बरीपुरा और काली पहाड़ी के बीच साहू पेट्रोल पंप के पास स्थित इन गड्ढों में गिरने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों की तत्परता से एक अन्य गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।बिना घेराबंदी के खुले छोड़े गए गड्ढे
स्थानीय ग्रामीणों ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माण कार्य के नाम पर खोदे गए इन गहरे गड्ढों के चारों ओर न तो कोई घेराबंदी (Fencing) की गई है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है।
सुरक्षा मानकों की इस अनदेखी के कारण आए दिन मवेशी इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
साक्ष्यों को छुपाने का आरोप: घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि लापरवाही यहीं नहीं रुकी; मृत गौवंश को चुपचाप गड्ढों में ही दबाकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की जा रही है।
प्रशासन से सख्त कार्रवाई की माँग:
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि बंसल कंपनी के खिलाफ तत्काल जांच बैठाकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, इन खतरनाक गड्ढों को जल्द से जल्द सुरक्षित करने के निर्देश दिए जाएं ताकि भविष्य में किसी अन्य जनहानि या पशुहानि को रोका जा सके।



