

यूपी: मऊ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो–ट्रेलर की टक्कर में पांच लोगों की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार की देर रात एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से जा टकराई। इस दुर्घटना में शादी से लौट रहे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
यूपी: मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। रांची से शादी समारोह संपन्न कर लौट रहे परिवार की स्कॉर्पियो वाहन भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बरसातपुर-अहिरानी हाईवे पर शुक्रवार की देर रात करीब 2:00 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जब एक स्कॉर्पियो कार अचानक अनियंत्रित होकर अपनी लेन से दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रहे ट्रेलर से जा टकराई।




