

लोक विचार न्यूज़ चैनल 24×7
भदोही पुलिस लाइन: 198 नवआरक्षियों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ, भव्य दीक्षांत परेड संपन्न!
दिनांक: 26 अप्रैल 2026
स्थान: पुलिस लाइन ज्ञानपुर, भदोही पुलिस लाइन में आज 198 रिक्रूट आरक्षियों का नौ माह का कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दीक्षांत परेड में नवआरक्षियों ने अनुशासन, ऊर्जा और तकनीकी दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि श्री शिव हरि मीणा (अपर पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट, वाराणसी) ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षणार्थियों को राष्ट्रसेवा हेतु प्रेरित किया।
मुख्य आकर्षण:
अनुशासन का प्रदर्शन: नवआरक्षियों ने सुसज्जित 07 टोलियों में मार्चपास्ट कर अपनी शारीरिक व ड्रिल दक्षता का परिचय दिया।
प्रशिक्षण: 9 माह की कड़ी मेहनत के बाद नवआरक्षियों को कानून के ‘रक्षक’ के रूप में तैयार किया गया।
प्रेरणा: अतिथियों ने ‘मिशन खाकी’ के तहत ईमानदारी, संवेदनशीलता और जवाबदेह पुलिसिंग का संकल्प दिलाया।
सम्मानित प्रशिक्षार्थी
• प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को पुरस्कृत किया गया!
• सर्वांग सर्वोत्तम रामकरन पाल जनपद भदोही
• बाह्य कक्षीय विषय नरोत्तम सिंह जनपद भदोही
• अंतः कक्षीय विषय रामकरन पाल जनपद भदोही
प्रमुख उद्धोधन मुख्य अतिथि:
मुख्य अतिथि (श्री शिव हरि मीणा): पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, जनसेवा का सर्वोच्च माध्यम है। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें।
पुलिस अधीक्षक (श्री अभिनव त्यागी): नवआरक्षी उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। आमजन के प्रति मित्रवत व्यवहार उनकी पहचान बने।
प्रमुख उपस्थिति:
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिनव त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री बलराम, प्रतिसार निरीक्षक श्री अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समारोह गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।














