

Lok vichar
बाजार में अभद्रता और हंगामा करने पर महिला गिरफ्तार
समुदाय विशेष के खिलाफ अपशब्द व दुकानदारों से दुर्व्यवहार पर पुलिस की कार्रवाई
लखीमपुर खीरी। थाना मैलानी क्षेत्र के बाजार में हंगामा कर रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि महिला बाजार में मौजूद लोगों के प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही थी और दुकानदारों से भी दुर्व्यवहार कर रही थी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।
पुलिस के अनुसार, मालती पत्नी राजेश निवासी ग्राम छेदीपुर, थाना
मैलानी, जनपद लखीमपुर खीरी को शांति भंग की आशंका के मद्देनजर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए महिला को हिरासत में लिया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी संसारपुर उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह यादव, कांस्टेबल दिनेश एवं महिला कांस्टेबल विनिता शामिल रहीं। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।



