

गैंगस्टर एक्ट के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
लोक विचार पीयूष दीक्षित न्यूज़ ब्यूरो चीफ
लखीमपुर खीरी। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत हैदराबाद थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक महेश पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 17 नवंबर को कार्रवाई की। पुलिस ने थाना हैदराबाद में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित पवन पुत्र जमुना निवासी मोहल्ला शुक्ला वार्ड, कस्बा धौरहरा और शिवानी पत्नी मनीराम उर्फ मन्नी निवासी ग्राम गुदरिया, थाना धौरहरा को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार पवन की उम्र करीब 24 वर्ष और शिवानी की उम्र करीब 43 वर्ष बताई गई है। दोनों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एवं असामाजिक क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम की धारा 2(ख)(I)/3 के तहत मामला दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र यादव, उदयवीर यादव, कांस्टेबल रवि कुमार, प्रेमशंकर तथा महिला कांस्टेबल जूही शाक्य, निशा पाल और अंशिका शामिल रहीं। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।



