

LOK VICHAR NEWS 24×7
थाना प्रभारी मैलानी के बिगड़े बोल: पत्रकारों को दी ‘मां-बहन’ एक करने की धमकी, ऑडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप!
📍संवाददाता/लोक विचार न्यूज़
- जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी में तैनात थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य की अभद्रता का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। न्याय दिलाने की गुहार लेकर पहुँचे पत्रकारों के प्रति थाना प्रभारी द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी से पूरे पत्रकार जगत में भारी आक्रोश व्याप्त है।
- संसारपुर निवासी पीड़िता रिजवाना खातून ने अपने पति द्वारा किए जा रहे अत्याचार और अश्लील वीडियो भेजकर प्रताड़ित करने की शिकायत ‘पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया’ संगठन से की थी।
- संगठन के पदाधिकारियों ने जब इस गंभीर मामले में हस्तक्षेप कर थाना प्रभारी मैलानी से फोन पर वार्ता की, तो पुलिस अधिकारी की भाषा और मर्यादा तार-तार हो गई।
- वार्ता के दौरान कथित तौर पर थाना प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य ने पत्रकारों को धमकाते हुए कहा कि— “यदि पत्रकार न होते और रिकॉर्डिंग न हो रही होती, तो प्रेस वालों की मां-बहन एक कर देते।” एक जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी के मुँह से ऐसे शब्द लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा प्रहार हैं।
एसपी खीरी से शिकायत:
- एसपी खीरी से शिकायत:घटना के बाद पत्रकार प्रेस ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष ने उक्त बातचीत का ऑडियो पुलिस अधीक्षक (SP) खीरी को भेजते हुए थाना प्रभारी के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है।
- संगठन ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर शीघ्र एक्शन नहीं हुआ, तो संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगा।
- अब देखना यह है कि लखीमपुर खीरी प्रशासन अपने बेकाबू अधिकारी पर क्या शिकंजा कसता है।



