
LOK VICHAR NEWS 24×7
लखीमपुर खीरी: सदर विधायक ने प्राचीन सेठ घाट मंदिर के जीर्णोद्धार का लिया संकल्प, सफाई अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश!
📍लखीमपुर खीरी | लोक विचार न्यूज़
जनपद की ऐतिहासिक धरोहरों को संजोने और धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखने के क्रम में आज विधायक (सदर) द्वारा एक सराहनीय पहल की गई।
आज दिनांक 27 अप्रैल को सदर विधायक ने अपनी टीम के साथ प्राचीन सेठ घाट मंदिर एवं नदी के घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया और वहां वृहद साफ-सफाई का कार्य कराया।
प्राचीन मंदिर का होगा कायाकल्प:
विधायक जी ने न केवल सफाई अभियान का नेतृत्व किया, बल्कि प्राचीन सेठ घाट मंदिर के जीर्णोद्धार (Renovation) की योजना पर भी बल दिया।
विधायक जी द्वारा स्वयं इस ऐतिहासिक मंदिर के पुनरुद्धार का कार्य कराया जा रहा है, जिससे स्थानीय श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
स्वच्छता और संरक्षण का आह्वान:
इस अभियान के दौरान विधायक जी ने नदी के घाटों को स्वच्छ रखने की अपील करते हुए कहा कि धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और सेवादारों को घाटों की सुंदरता बनाए रखने के लिए संबंधित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
जिला क्राइम रिपोर्ट: हरिओम गुप्ता,
लोक विचार न्यूज़ चैनल 24×7 📍 लखनऊ
प्राचीन मंदिर का होगा कायाकल्प:



