

पलिया विधानसभा सपा चौपाल: गौतम यादव बने विधानसभा सचिव, पंकज वर्मा को मिली कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी
लोक विचार न्यूज़ पीयूष दीक्षित ब्यूरो चीफ
लखीमपुर खीरी। ब्लॉक बांकेगंज के विकासखंड भरिगवां चौराहे पर समाजवादी पार्टी संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी हित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यक्रम के दौरान गौतम यादव को 137, पलिया विधानसभा का ‘विधानसभा सचिव’ मनोनीत किया गया, वहीं पंकज वर्मा को ‘कार्यकारिणी सदस्य’ की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति:
इस अवसर पर अनीता नरेश यादव, कामिल गाजी, जिला कार्यकारिणी सचिव अरविंद यादव, विधानसभा अध्यक्ष फुरकान अंसारी, पूर्व महासचिव गुरदमन सिंह दामी, नवनियुक्त विधानसभा सचिव गौतम यादव, विधानसभा महामंत्री आदेश मिश्रा, विधानसभा उपाध्यक्ष राकेश यादव, मुकर्रब अंसारी, फैज अंसारी, नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्य पंकज वर्मा, सुमित वर्मा, विनोद यादव, राहुल वर्मा सहित तमाम क्षेत्रीय कार्यकर्ता एवं समाजवादी पार्टी के सदस्यगण मौजूद रहे।



