
रोडवेज की आमने सामने जोरदार टक्कर से एक डिलीवरी बॉय की मौत
रोडवेज की टक्कर से एक डिलीवरी बॉय की मौत
रोडवेज की आमने सामने जोरदार टक्कर से एक डिलीवरी बॉय की मौत
दिल्ली-मेरठ हाईवे पर रोडवेज से उस्मानपुर के पास डिलीवरी बॉय की मौके पर मौत
सहसवान-दिल्ली-मेरठ हाईवे पर उस्मानपुर के निकट महावा नदी पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रोडवेज बस की टक्कर से एक ssvc कम्पनी डिलीवरी बॉय की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि डिलीवरी बॉय अपनी बाइक से सहसवान जा रहा था, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। सड़क निर्माण होने के कारण यातायात संचालित एक तरफ से ही हो रहा था रोडवेज बस और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर से मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना पर थाना जरीफ नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए बदायूँ भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त पुष्पेंद्र उर्फ बबलू पुत्र विजेंद्र सिंह निवासी ग्राम समसपुर कुवरी थाना जरीफ नगर का बताया जा रहा है घर वालों को सूचना दे दी गई है घटना सुबह लगभग 8:00 बजे की है।




लोक विचार न्यूज़ से बदायूं क्राइम रिपोर्टर डॉक्टर हरवीर सिंह की रिपोर्ट।




