24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित, डीएम ने विद्यार्थियों को दी निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी $location = get_post_meta(get_the_ID(), 'post_location', true); ?> 📍 Unknown | November 13, 2026

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित, डीएम ने विद्यार्थियों को दी निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी

महाराज सिंह इण्टर कॉलेज में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित, डीएम ने विद्यार्थियों को दी निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी
मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित हुई प्रश्नोत्तरी एवं निबंध प्रतियोगिता
निर्वाचन साक्षारता के माध्यम से संचालित किया जायेगा जन जागरूकता अभियान
चित्र संख्या 00 से 00 तक तथा फोटो कैपशन
बहराइच 13 नवम्बर। ‘‘जागो रे जागो मतदाता’’ अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले जनपद के सभी अर्ह नागरिकों तथा छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) अन्तर्गत महाराज सिंह इण्टर कालेज में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा पहुंचकर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता का जायजा लिया।
उन्होनें छात्रों से संवाद करते हुए लोकतन्त्र के महत्व, मतदाता सूची में नाम दर्ज करने तथा लोकतन्त्र के महापर्व निर्वाचन में सहभागिता के साथ-साथ निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। विद्यार्थियों को प्रपत्र-6, 7 एवं 8 के उपयोग के बारे में विस्तारर्पूक जानकारी प्रदान की गई।
जिलाधिकारी श्री पाण्डेय ने बताया कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समयसारिणी के अनुसार 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर 2026 तक दावे और आपत्तियां दाखिल की जा सकती हैं। 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हों, ऐसे नागरिक आयोग द्वारा निर्धारित प्रारूप-6 भरकर सम्बन्धित बूथ लेबिल आफिसर/कार्यालय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी में जमा कर सकते हैं अथवा आयोग के ऐप ईसीआईएनईटी मोबाइल ऐप एवं वेबसाइट वोटर्स डाट ईसीआई डाट जीओवी डाट इन के माध्यम से भी सबमिट किये जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि कोई मतदाता अपनी प्रविष्टि में संशोधन कराना चाहता है, तो प्रारूप-8 भरकर जमा कर सकते हैं।
जिलाधिकारी ने युवाओं का आहवान किया कि स्वयं जागरूक मतदाता बनें तथा अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही लोकतंत्र और अधिक सशक्त बनेगा। डीएम ने कहा कि देश के युवाओं के लिए गौरव की बात है कि वह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि युवाओं की नैतिक जिम्मेदारी है कि चुनावी जागरूकता के राजदूत के रूप में अपने परिवारों, संस्थानों और समुदायों के भीतर जागरूक और नैतिक लोकतांत्रिक भागीदारी को प्रेरित करें।
डीएम ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया गया कि सरकारी/अर्द्ध-सरकारी/गैर-सरकारी डिग्री कालेजों इण्टर कालेजों, समस्त डिग्री कालेजों और माध्यमिक विद्यालयों एवं में शैक्षणिक संस्थानों में इलैक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी.) एवं चुनाव पाठशाला के माध्यम से 18 वर्ष के नए मतदाताओं (युवाओं) का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक ई.एल.सी. द्वारा अपने शिक्षण संस्थान में अधिकाधिक संख्या में लोगों को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन करते हुए नए मतदाताओं का पंजीकरण पर जोर दिया जाए। उन्होंने वोटर हेल्प लाइन एप आदि का प्रचार-प्रसार कराते हुए आम नागरिकों तथा युवाओं को अपने नाम की मतदाता सूची में जांच करने तथा नए पंजीकरण के लिए आनलाइन माध्यमों जैसे मतदाता सेवा पोर्टल और वोटर हेल्पलाइन मोबाईल एप का उपयोग करने हेतु भी लोगों को जागरूक किया जाए। कार्यक्रम के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार, विद्यालय प्रबन्धक श्यामकरण टेकड़ीवाल व डीआईओएस सर्वदानंद, प्रधानाचार्य संतोष चन्द्र शुक्ला द्वारा छात्रों को जागरूक किया गया। रामेश्वर सिंह भदोरिया पत्रकार जिला बहराइच