

दीपावली पर तेलियार बाजार में रहा पुलिस का कड़ा पहरा, शांतिपूर्ण तरीके से मना पर्व
लोक विचार न्यूज़ मीडिया प्रभारी जोगेंद्र सिंह यादव
तेलियार। बाजार (पढ़ुआ)दीपावली के पावन पर्व पर तेलियार बाजार में रात्रि के समय पढ़ुआ थाने की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। बाजार में उमड़ी भीड़ और पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने विशेष निगरानी रखी।
पुलिस टीम ने बाजार में पैदल गश्त कर लोगों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। भीड़भाड़ वाली जगहों, मुख्य चौराहों और दुकानों के आसपास पुलिसकर्मी तैनात रहे, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
पुलिस की सक्रियता से बाजार में यातायात भी सुचारू रहा और लोगों ने बिना किसी डर के खरीदारी की। दुकानदारों और आम नागरिकों ने पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना की।
पढ़ुआ पुलिस ने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




