24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
दीपावली की रात घर के सामने से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, सुबह गन्ने के खेत में तीन टुकड़ों में मिला शव, $location = get_post_meta(get_the_ID(), 'post_location', true); ?> 📍 Unknown | November 9, 2026

दीपावली की रात घर के सामने से 10 साल के बच्चे को उठा ले गया तेंदुआ, सुबह गन्ने के खेत में तीन टुकड़ों में मिला शव,

लोक विचार न्यूज़ संवाददाता पंकज शुक्ला
गोला गोकर्णनाथ खीरी, कोतवाली गोला क्षेत्र के जमुनाबाद फार्म कम्पार्टमेंट (9) में दीपावली की रात तेंदुए ने घर के आंगन में फुलझड़ियां जला रहे 10 वर्षीय बच्चे को उठा लिया। रात भर तलाश के बाद सुबह बच्चे का शव गन्ने के खेत में तीन टुकड़ों में मिला। घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। बेटे का शव देखते ही मां बेहोश होकर गिर पड़ी।

जमुनाबाद गांव निवासी लालू (40) दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। उनका घर गन्ना शोध केंद्र के पास है। घर में पत्नी सरोजा देवी (37) और इकलौता बेटा रोहित (10) था। रोहित गांव के ही स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ता था।

रविवार की शाम रोहित घर के सामने सडक के किनारे पटाखे और फुलझड़ियां जला रहा था। मां सरोजा देवी रसोई में खाना बना रही थीं और पिता लालू भी वहीं थे। इसी दौरान तेंदुआ गन्ना शोध केंद्र की बाउंड्री फांदकर आंगन में आ गया और रोहित को मुंह में दबाकर उठा ले गया। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही तेंदुआ बच्चे को लेकर गन्ने के खेतों की ओर भाग गया।

बच्चे की चीख सुनकर माता-पिता दौड़े और शोर मचाकर गांववालों को बुलाया। ग्रामीण दौड़कर पहुंचे, लेकिन तेंदुआ अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। देखते ही देखते पूरे गांव में हड़कंप मच गया। लोग टॉर्च लेकर खेतों और आसपास की झाड़ियों में देर रात तक बच्चे को खोजते रहे, लेकिन कोई पता नहीं चला।

सुबह ग्रामीणों ने फिर से तलाश शुरू की तो रोहित का शव गन्ने के खेत में तीन टुकड़ों में पड़ा मिला। यह देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां सरोजा देवी बेटे की हालत देखकर बेहोश हो गईं।

वन विभाग पर लापरवाही का आरोप, गांव में हंगामा

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में इस तरह की यह करीब चौथी घटना है, फिर भी वन विभाग लापरवाही बरत रहा है।

तेंदुए को पकड़ने और उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर गांव में हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर गोला सीओ जितेंद्र सिंह परिहार, गोला प्रभारी निरीक्षक अबर सिंह, मैलानी कोतवाल रमेश चंद्र पांडेय सहित भारी पुलिस फोर्स और वन विभाग के रेंजर अमित कुमार सिंह, डिप्टी रेंजर अंकित बाबू, रामनरेश वर्मा, वन दरोगा शैलेंद्र त्रिवेदी मौके पर पहुंचे।

जानकारी मिलने पर गोला से भाजपा विधायक अमन गिरि भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को शांत कराया और तेंदुआ जल्द पकड़ने व उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और हंगामा समाप्त हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।