

उसहैत क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती को ले जाने का आरोप, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं
उसहैत क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती को ले जाने का आरोप, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र की कटरा सआदतगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले एक गांव से करीब 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अक्टूबर 2026 की रात गांव का ही एक युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। इसके बाद से परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक युवती का कोई सुराग नहीं लग सका है।
शिकायत के अनुसार, युवती अपने साथ 10 हजार रुपये नकद और एक टचस्क्रीन मोबाइल फोन भी ले गई है। काफी तलाश के बाद पिता ने पुलिस से बेटी को बरामद कराने की गुहार लगाई।
इस संबंध में मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक संजय गौड़ ने बताया कि शिकायत और प्रारंभिक जांच के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए युवती की तलाश में जुटी है।
सत्येंद्र सिंह की रिपोर्ट




