

शिक्षक एमएलसी निर्वाचन को लेकर डीएम-एसएसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
बदायूं। शिक्षक एमएलसी निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद बदायूं तथा बिल्सी स्थित मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पुलिस बल को निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा निर्वाचन के दौरान पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शिक्षक एमएलसी निर्वाचन को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#बदायूं #MLCचुनाव #BudaunNews #AvneeshRai #AnkitaSharma #UPNews #UPGovt
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं
सत्येंद्र सिंह यादव जिला क्राइम रिपोर्टर बदायूं




