24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
LOK VICHAR 24*7 NEWS $location = get_post_meta(get_the_ID(), 'post_location', true); ?> 📍 Unknown | October 7, 2026

LOK VICHAR 24*7 NEWS

हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज शिक्षक संघ में नया नेतृत्व, डॉ. रमेश कुमार अध्यक्ष और डॉ. प्रज्ञा ओझा बनीं महामंत्री

ब्यूरो चीफ विवेक सिन्हा

वाराणसी उत्तरप्रदेश

वाराणसी।उत्तरप्रदेश/ हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी प्रो. विश्वनाथ वर्मा, प्रो. कनकलता विश्वकर्मा एवं प्रो. ममता वर्मा की देखरेख में शिक्षक संघ की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।निर्वाचन में विधि विभाग के डॉ. रमेश कुमार को अध्यक्ष, इतिहास विभाग के डॉ. विनीत कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भूगोल विभाग के डॉ. अमित पांडेय को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, हिंदी विभाग की डॉ. प्रज्ञा ओझा को महामंत्री, अंग्रेजी विभाग की डॉ. आकांक्षा सिंह को संयुक्त मंत्री तथा संस्कृत विभाग के डॉ. रविकांत कसौधन को कोषाध्यक्ष चुना गया।बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष प्रो. ओम शर्मा एवं महामंत्री डॉ. धीरज कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया और नई कार्यकारिणी के निर्वाचन का प्रस्ताव रखा।नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार ने सभी शिक्षक सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के साथ महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अकादमिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जाएगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रजनीश कुंवर ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक संघ महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।