24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
*तेंदुए के हमले में 6 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी* ​ $location = get_post_meta(get_the_ID(), 'post_location', true); ?> 📍 Unknown | September 6, 2026

*तेंदुए के हमले में 6 वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी* ​

  • लोक विचार न्यूज ब्यूरो अंकिता मौर्या

बहराइच:बरखड़िया रामपुरवा मटेही गांव में तेंदुए का आतंक एक बार फिर देखने को मिला है, जहां घर के आंगन में सो रहे एक 6 साल के बच्चे पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।​घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रवण गौतम का 6 वर्षीय पुत्र शुभम अपने घर के आंगन में सो रहा था। इसी दौरान देर रात घात लगाए बैठे तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसे खींचने का प्रयास किया। बच्चे की चीख-पुकार और परिजनों की आहट पर जागने पर परिवार के लोग तुरंत लाठी-डंडे लेकर दौड़े और शोर मचाया। ग्रामीणों के एकजुट होकर शोर मचाने पर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर गन्ने के खेतों की तरफ भाग निकला। ​इस हमले में मासूम शुभम गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से तेंदुए की आवाजाही बनी हुई है, जिससे लोगों में भारी डर का माहौल है। वन विभाग की टीम क्षेत्र में कांबिंग कर रही है और ग्रामीणों से रात के समय सतर्क रहने की अपील की जा रही है।