

LOK VICAR 24*7 NEWS
खत्री हितकारिणी युवा सभा के नए पदाधिकारियों का चयन, अमन मेहरा बने अध्यक्ष
अप्रैल 30, 2026
ब्यूरो चीफ विवेक सिनहा
लोक विचार 24*7 न्यूज़
वाराणसी उत्तरप्रदेश
वाराणसी में खत्री हितकारिणी युवा सभा की आम सभा की बैठक आज संपन्न हुई, जिसमें आगामी सत्र 2026–28 के लिए नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी विवेक कपूर तथा संरक्षकगण राजीव खन्ना और नितिन टंडन के संयुक्त मार्गदर्शन में संपन्न हुई।बैठक में सर्वसम्मति से अमन मेहरा को अध्यक्ष, अंशु मेहरोत्रा को महामंत्री, सीए नमन कपूर को संयुक्त मंत्री और राहुल पूरी को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित टीम के चयन पर सभा के सदस्यों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर संरक्षकगण सहित तत्कालीन अध्यक्ष विवेक खन्ना, निदेशक हर्ष मधोक, सीए अतुल सेठ, डॉ. अंबर भाटिया, विनम्र कपूर, शिवम सेठ, प्रशांत कपूर, अरुण आहूजा, गुंजन कपूर, एडवोकेट टंडन समेत कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।सभा के वरिष्ठ सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमन मेहरा एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए उनके सफल, प्रगतिशील और गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना की।



