24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
बांकेगंज की दो ग्राम पंचायतों में मनरेगा के पक्के कार्यों पर सवाल, 48 पंचायतों में आईडी जनरेट न होने का आरोप $location = get_post_meta(get_the_ID(), 'post_location', true); ?> 📍 Unknown | November 9, 2026

बांकेगंज की दो ग्राम पंचायतों में मनरेगा के पक्के कार्यों पर सवाल, 48 पंचायतों में आईडी जनरेट न होने का आरोप

लोक विचार न्यूज़ संवाददाता अवनीश कुमार

बांकेगंज खीरी। विकास खंड बांकेगंज की ग्राम पंचायत ग्रांट नंबर 10 और 11 में मनरेगा एवं जी राम जी योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों ग्राम पंचायतों में कच्चे कार्य अपेक्षाकृत कम कराए गए हैं, इसके बावजूद पक्के कार्यों के लिए करीब 20 से 25 आईडी जनरेट किए जाने की बात सामने आई है।

60:40 के अनुपात को लेकर उठे सवाल

आरोप है कि निर्धारित 60:40 के अनुपात के तहत कच्चे और पक्के कार्यों का संतुलन बनाए रखने के बजाय दोनों ग्राम पंचायतों में पक्के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इस मामले में ठेकेदार मुकेश वर्मा, जेई प्रमोद कुमार वर्मा और खंड विकास अधिकारी की भूमिका को लेकर मिलीभगत के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

48 ग्राम पंचायतों में आईडी जनरेट न होने का दावा

सूत्रों का दावा है कि बांकेगंज विकास खंड की कुल 50 ग्राम पंचायतों में से केवल ग्रांट नंबर 10 और 11 में ही पक्के कार्यों से संबंधित आईडी जनरेट की गई हैं, जबकि शेष 48 ग्राम पंचायतों में ऐसी कोई आईडी जनरेट नहीं होने की बात कही जा रही है।

अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर दो ही ग्राम पंचायतों में पक्के कार्यों के लिए इतनी सक्रियता क्यों दिखाई जा रही है? क्या अन्य ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की जरूरत नहीं है या फिर चयन की प्रक्रिया में किसी विशेष पंचायत को प्राथमिकता दी जा रही है?

जांच और पारदर्शिता की उठी मांग

मामले में संबंधित अधिकारियों से स्थिति स्पष्ट करने, दोनों ग्राम पंचायतों में कराए गए कच्चे और पक्के कार्यों का विवरण सार्वजनिक करने तथा निर्धारित 60:40 के अनुपात के पालन की जांच कराने की मांग उठ रही है। अब देखना होगा कि विकास विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इन आरोपों पर क्या जवाब देते हैं और जांच में क्या स्थिति सामने आती है।