24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 Unknown | May 20, 2026

LOK VICHAR 24*7 NEWS

कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र को भावभीनी विदाई

May 18, 2026

ब्यूरो चीफ विवेक सिनहा

वाराणसी लगभग एक वर्ष तक कैंट थाना प्रभारी के रूप में सेवाएं देने के बाद इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र का स्थानांतरण सिगरा थाना प्रभारी पद पर कर दिया गया। सोमवार को कैंट थाने में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया, जहां अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

समारोह के दौरान सहकर्मियों ने इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र के कार्यकाल की सराहना करते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में कैंट थाना क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और जनसंपर्क को मजबूती मिली।

पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। विदाई समारोह के दौरान भावुक माहौल भी देखने को मिला।

इस अवसर पर इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्र ने कैंट थाने में मिले सहयोग के लिए सभी पुलिसकर्मियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कैंट थाने में बिताया गया समय और यहां की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी।