24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 Unknown | July 15, 2026

LOK VICHAR 24*7 NEWS

निघासन रोड पर प्राइवेट बस अड्डे से राहगीर परेशान, जाम और हादसे आम

जिला क्राइम रिपोर्टर हरिओम गुप्ता
लोक विचार 24*7 न्यूज़

लखीमपुर खीरी। जिला मुख्यालय से निघासन रोड स्थित इंडियन पेट्रोल पम्प, गौशाला के सामने संचालित हो रहे अवैध प्राइवेट बस अड्डे के कारण राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन यहां जाम और सड़क हादसे हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बसें सड़क पर ही खड़ी कर दी जाती हैं और यात्रियों को भी सड़क पर ही बैठाया-उतारा जाता है। इससे मार्ग पर भयंकर जाम लग जाता है। आरोप है कि पेट्रोल पम्प स्वामी द्वारा बस संचालकों से मोटा किराया वसूला जा रहा है, जबकि प्रशासन इस पूरे मामले को देखकर भी अनदेखा कर रहा है।
सोमवार को हुआ हादसा दिनांक 13.07.2026 को सड़क पर यात्रियों की भीड़ होने के कारण ऑटो और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध बस अड्डे को तुरंत हटाया जाए और बस मालिकों व पेट्रोल पम्प संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोका जा सके।