24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 Unknown | July 14, 2026

LOK VICHAR 24*7 NEWS

आजमगढ़ पहुंचे अखिलेश यादव, भाजपा पर साधा निशाना

सावंदाता संदीप पाण्डेय आजमगढ़

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे। एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। साथ ही अयोध्या, लोकतंत्र, इमरान मसूद के बयान और ओवैसी के साथ गठबंधन जैसे कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

आजमगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने लंबे समय तक प्रदेश में सरकार चलाई है और अब जनता उसके कामों का हिसाब मांग रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में बदलाव की लहर है और 2027 में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर कर देगी।

अयोध्या में कथित चंदा चोरी के मामले पर उन्होंने घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को भगवान श्रीराम कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लिए धर्म से पहले धन महत्वपूर्ण हो गया है। साथ ही कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर अयोध्या का धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप सुरक्षित रखते हुए समग्र विकास कराया जाएगा।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कब और किस मुद्दे पर बोलना है। वहीं ओम प्रकाश राजभर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी बार्गेनिंग पावर खत्म हो चुकी है। हालांकि 2027 के विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी के साथ संभावित गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।