

LOK VICHAR 24*7 NEWS
आजमगढ़: सीएम योगी ने आजमगढ़ को 955 करोड़ की 39 विकास परियोजनाओं की दी बड़ी सौगात,
आजमगढ़:संवाददाता संदीप पांडेय सर
लोक विचार 24*7न्यूज़
आजमगढ़: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित जनसभा के दौरान 955 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 39 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किये। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हरिशंकरी का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की ,की महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में, महाराजा सुहेलदेव की भव्य आश्वारोही प्रतिमा स्थापित की जाएगी।तथा प्रशासन को पुरानी जेल को कन्वेंशन सेंटर अथवा किसी उपयोगी सार्वजनिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए व्यापक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजमगढ़ अब फोर लेन कनेक्टिविटी, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से जुड़ चुका है तथा ब्लैक पटरी और साड़ी उद्योग को ओडी,ओपी,योजना के माध्यम से नई पहचान मिली है। उन्होंने हरिहरपुर संगीत घराने की शास्त्रीय परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि यह क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को नई ऊंचाई दे रहा है। मुख्यमंत्री ने बेटियों के सम्मान पर जोर देते हुए कहा कि बेटी, बेटी होती है, हर बेटी का सम्मान होना चाहिए, उसके खिलाफ कोई भी अपमान जनक टिप्पणी स्वीकार नहीं है, उन्होंने कहा कि सरकार गरीब,किसान,महिला,युवा,और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।तथा विकास कार्यों से आजमगढ़ को वंचित नहीं किया जाएगा। विपरीत मौसम के बावजूद भारी संख्या में पहुंचे लोगों का आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, यदि सेना अडिग है,तो सेनापति भी मजबूती से लड़ाई लड़ेगा। कार्यक्रम में उपस्थित कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ,अनिल राजभर ,दारा सिंह चौहान, पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव, निरहुआ,विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक, सगड़ी पूर्व विधायक माननीय वंदना सिंह जी,जिला अधिकारी रविंद्र कुमार,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार, सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।




