24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 Unknown | May 20, 2026

LOK VICAR 24*7 NEWS

*पलभर में चली गई 10 लोगों की जान, अस्पताल में लाशें देख कांप उठा कलेजा*

*दीपक कुमार*

सोमवार की सुबह करीब 07.00 बजे लखीमपुर-नानपारा मार्ग पर थाना ईसानगर के अन्तर्गत ग्राम अदलिसपुर के मजरा भरेहटा के पास एक मैजिक गाड़ी नम्बर यू0पी0 31 एटी 0449 व ट्रक संख्या यू0पी0 14 एचटी 5176 में भिड़ंत हो गई। मैजिक में कुल 10 व्यक्ति सवार थे, सभी 10 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खमरिया पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने 08 पुरुष व 02 महिलाओं को मृतक घोषित कर दिया। मृतकों के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं घटना के बाद जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह तथा पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग खीरी द्वारा निरीक्षण कर स्थिति की समीक्षा की गयी है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था कायम है। पुलिस के मुताबिक मृतको की पहचान

1.जयवीर सिंह पुत्र पेशकार सिंह निवासी मनगौढिया थाना मोतीपुर जनपद बहराइच उम्र करीब 25 वर्ष जाति ठाकुर

2.पवन कुमार पुत्र सन्तोष निवासी रामवचनपुरवा जनपद बहराइच जाति राजभर

3.सोहन पुत्र सन्तोष निवासी रामवचनपुरवा जनपद बहराइच उम्र करीब 21 वर्ष

4.अदनान पुत्र वकील निवासी सिसैया थाना धौरहरा खीरी उम्र करीब 19 वर्ष जाति मुस्लिम

5.राजेश गोयल पुत्र मनीलाल गोयल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम व थाना मिहीपुरवा जनपद बहराइच जाति गोयल

6.सहजराम पुत्र छोटे निषाद उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम ककरहा थाना मूर्तिहा जनपद बहराइच जाति निषाद

7.पप्पू पुत्र दूलन गौतम उम्र 18 वर्ष निवासी देवदत्तपुर थाना खैरीघाट जनपद बरहाइच

8.गायत्री वैश्य पत्नी रमेशचन्द्र गुप्ता उम्र 44 वर्ष निवासी मोहल्ला विजय लक्ष्मीनगर थाना कोतवाली नगर सीतापुर जाति वैश्य (पेशा-अध्यापिका प्रा0 वि रायबोझा बहराइच)

9.श्रीमती जुलेखा पत्नी स्व0 हबीब उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम पलटूपुरवा थाना धौरहरा जनपद खीरी जाति मुस्लिम

10.कलैश पुत्र झब्बू लाल वर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम अमेठी थाना धौरहरा जनपद खीरी जाति कुर्मी के रूप में हुई है।