24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 Unknown | May 27, 2026

loc vichar 24×7 News

VIP कल्चर छोड़ सिर्फ एक गाड़ी से जनता के बीच पहुंच रहे हैं भाजपा विधायक विवेक वर्मा, पीएम मोदी की अपील का जमीन पर दिख रहा असर!

नमस्कार, आप देख रहे हैं ‘लोग विचार’ न्यूज़ चैनल।

देश में वीआईपी कल्चर को खत्म करने और सादगी को बढ़ावा देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगा है। अधिकारी ही नहीं, बल्कि अब स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस मुहिम को लेकर बेहद गंभीर हैं।

मामला पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र का है, जहां से भाजपा विधायक विवेक वर्मा ईंधन बचाने और वीआईपी कल्चर को त्यागने की इस मुहिम में एक मिसाल बनकर सामने आए हैं।

प्रधानमंत्री की इस मुहिम का धरातल पर क्या असर है, जब इस बारे में बीसलपुर के क्षेत्रीय भाजपा विधायक विवेक वर्मा से बात की गई, तो उन्होंने पीएम मोदी की इस अपील को पूरी तरह से राष्ट्रहित में बताया।

आपको बता दें कि विधायक विवेक वर्मा के पिता रामसरन वर्मा बीसलपुर की राजनीति में चार बार विधायक रह चुके हैं और वे भी हमेशा अपने सादगी भरे जीवन के लिए जाने जाते रहे हैं। पिता के उन्हीं पदचिह्नों पर चलते हुए विवेक वर्मा ने भी सादगी की एक नई मिसाल पेश की है।

विधायक विवेक वर्मा ने बताया कि उनके पास कुल दो गाड़ियां उपलब्ध हैं। इनमें से वो सिर्फ एक ही गाड़ी का इस्तेमाल जनता के बीच जाने के लिए करते हैं। वहीं, दूसरी गाड़ी उनकी पत्नी के नाम पर है जो ज्यादातर घर पर खड़ी ही रहती है।

विशेष बात

इतना ही नहीं, भाजपा विधायक का कहना है कि जब वे गांव और कस्बों में आम लोगों के बीच पहुंचते हैं, तो वे किसी भी वाहन का प्रयोग नहीं करते, बल्कि पैदल चलकर ही जनता की समस्याओं को सुनते हैं।

बीसलपुर विधायक का यह कदम यह साफ दर्शाता है कि अगर जनप्रतिनिधि चाहें, तो देश हित और पर्यावरण हित में वीआईपी कल्चर को आसानी से पीछे छोड़ा जा सकता है।

जनता के बीच सादगी की मिसाल पेश करते भाजपा विधायक विवेक वर्मा के इस कदम पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

रिपोर्टर : प्रियम तिवारी ( जिला क्राइम रिपोर्टर पीलीभीत) पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया मंडल अध्यक्ष बरेली

 चैनल: लोक विचार न्यूज़