24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 लोकेशन बिलसंडा पीलीभीत | June 9, 2026

loc vichar 24×7 News

 

 

स्लग : जूते-चप्पल की दुकान के ऊपर बने मकान में लगी भीषण आग

 

एंकर :

पीलीभीत जिले के बिलसंडा कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक जूते-चप्पल की दुकान के ऊपर बने मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 

घटना बिलसंडा कस्बे के शेखर शू स्टोर की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा, जिसके चलते अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सामान इसकी चपेट में आ गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा।

 

 

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तेज लपटों के आगे उनकी एक न चली। हालात बिगड़ते देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और बड़ी घटना होने से बचा लिया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान और अन्य वस्तुएं जलकर खाक हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।