
loc vichar 24×7 News
विद्युत विभाग की मनमानी: समय बदलने के खेल से करेली-बीसलपुर के ग्रामीण परेशान
- करेली/बीसलपुर: क्षेत्र में इन दिनों बिजली कटौती और रोस्टिंग के नाम पर एक नया ही खेल देखने को मिल रहा है। विद्युत विभाग (करेली – बीसलपुर) के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप से लीक हुए मैसेज इस बात का गवाह हैं कि विभाग किस तरह समय के फेरबदल में उलझा हुआ है, जिससे आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रुप में लगातार एक के बाद एक अलग-अलग समय (टाइमिंग्स) डालकर फीडर खोलने और बंद करने के विरोधाभासी मैसेज फॉरवर्ड किए जा रहे हैं। पहले एक मैसेज में कहा जाता है कि ‘A Group’ को 2:00 घंटे के लिए खोला गया है, जिसका समय 20:20 (रात 8:20) से 22:20 तक बताया जाता है और इसे 132 कंट्रोल रूम बीसलपुर का आदेश कहा जाता है। लेकिन इसके ठीक बाद, रात 10:23 बजे एक नया मैसेज आता है कि 23:20 (रात 11:20) पर सप्लाई लगेगी।
जनता पूछ रही सवाल: स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जब विभाग के पास खुद ही समय का कोई पक्का शेड्यूल नहीं है, तो वे अपनी दिनचर्या कैसे तय करें? इस उमस और गर्मी के मौसम में रात के समय बार-बार कोड (जैसे AL 593, AL-601) और समय बदलने से केवल कागजी खानापूर्ति हो रही है, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि जनता को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।
हर आधे-एक घंटे में बदलते इन आदेशों और अघोषित कटौती को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली कटौती का एक निश्चित समय तय किया जाए ताकि उन्हें इस रोज़-रोज़ के ‘टाइमिंग गेम’ से निजात मिल




