24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
महिला थाने के निरीक्षण में व्यवस्थाओं को परखा, महिला सुरक्षा और शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर* $location = get_post_meta(get_the_ID(), 'post_location', true); ?> 📍 Unknown | October 10, 2026

महिला थाने के निरीक्षण में व्यवस्थाओं को परखा, महिला सुरक्षा और शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर*

हमीरपुर। अपर पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को महिला थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण कर अभिलेखों, सुरक्षा व्यवस्थाओं और पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, लॉकअप, अपराध रजिस्टर, महिला एवं साइबर हेल्पडेस्क, विवेचना कक्ष, ई-मालखाना, पुलिस भोजनालय और सीसीटीवी प्रणाली की जांच की गई। अभिलेखों की अद्यतन स्थिति का परीक्षण करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति अभियान और साइबर अपराधों की रोकथाम को लेकर महिला व साइबर हेल्पडेस्क को सक्रिय एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं और आमजन को हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन सेवा 112 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं वेबसाइट cybercrime.gov.in के प्रति जागरूक करने को कहा।

 

उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि थाने पहुंचने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार किया जाए। शिकायतों का निष्पक्षता के साथ गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का पुलिस पर भरोसा मजबूत हो सके।

 

रिपोर्ट: संदीप धुरिया | जिला हमीरपुर