
को लेकर किसानों को राहत, समितियों पर पर्याप्त स्टॉक
उरई (जालौन)। जिलाधिकारी समीर ने क्रय-विक्रय केंद्र झुझारपुरा व अंडा समितियों का निरीक्षण कर डीएपी की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण में समितियों पर पर्याप्त डीएपी स्टॉक मिला।
डीएम ने किसानों से अपील की कि जिले में डीएपी की कमी नहीं है। किसान जरूरत के अनुसार ही खाद खरीदें और पैनिक बुकिंग या अनावश्यक भंडारण से बचें। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री, खतौनी और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी रखने की सलाह दी।
समितियों को निर्देश दिए गए कि स्टॉक कम होते ही तत्काल मांग भेजी जाए और किसानों को बिना देरी सुचारू रूप से डीएपी उपलब्ध कराई जाए।
रिपोर्ट—संदीप धुरिया | जिला जालौन




