

गांधी-शास्त्री जयंती पर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं
सत्येंद्र सिंह यादव जिला क्राइम रिपोर्टर
उस्मानपुर, बदायूं। शिव लता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उस्मानपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक संजीव सक्सेना एवं प्रधानाचार्य रमेश चंद्र ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन, आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से महात्मा गांधी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में स्वच्छता और देशसेवा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया। अंत में सभी ने महापुरुषों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया



