

म्याऊं ब्लॉक में स्वास्थ्य शिविर के पांचवें दिन 100 मरीजों की जांच, मुफ्त दवाएं वितरित
ब्रेकिंग न्यूज़ बदायूं
सत्येंद्र सिंह यादव जिला क्राइम रिपोर्टर
बदायूं। दातागंज तहसील के म्याऊं ब्लॉक में चल रहे सात दिवसीय सेवा संकल्प स्वास्थ्य शिविर के पांचवें दिन मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में दोपहर तक करीब 100 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
जांच के बाद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को उनके क्षेत्र में ही स्वास्थ्य जांच और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराना है। सात दिवसीय शिविर के आगामी दिनों में भी मरीजों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।




