24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
बारिश-हवा से धान, बाजरा और तिल की फसलें गिरीं, किसानों को भारी नुकसान $location = get_post_meta(get_the_ID(), 'post_location', true); ?> 📍 Unknown | September 28, 2026

बारिश-हवा से धान, बाजरा और तिल की फसलें गिरीं, किसानों को भारी नुकसान

उसहैत/बदायूं। उसहैत क्षेत्र में पिछले कई घंटों से लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश और हवा के कारण खेतों में खड़ी धान, बाजरा और तिल की फसलें जमीन पर गिर गई हैं। इससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
किसानों के अनुसार, कई खेतों में फसल पूरी तरह से खेत में बिछ गई है। विशेषकर धान और बाजरा की फसल के गिरने से उत्पादन प्रभावित होने की संभावना है। किसानों का कहना है कि फसलें जमीन पर गिरने के बाद उनके दोबारा खड़े होने की उम्मीद काफी कम है। इससे मेहनत और लागत दोनों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
लगातार बारिश के कारण खेतों में पानी भरने से स्थिति और खराब होने की आशंका है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो गिरी हुई फसल में नमी बढ़ने से दाने खराब होने और उत्पादन में और कमी आने का खतरा है। तिल की फसल को भी बारिश से नुकसान पहुंचने की बात किसान बता रहे हैं।
किसानों ने प्रशासन से फसलों का स्थलीय निरीक्षण कराकर नुकसान का आकलन कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि मौसम की मार से पहले ही खेती की लागत बढ़ी हुई है, ऐसे में फसल खराब होने से आर्थिक परेशानी और बढ़ जाएगी।