कुदरत का कहर: भारी बारिश से कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर तीन की दर्दनाक मौत
$location = get_post_meta(get_the_ID(), 'post_location', true);
?>
📍 Unknown |
September 28, 2026
कुदरत का कहर: भारी बारिश से कच्ची दीवार ढहने से मलबे में दबकर तीन की दर्दनाक मौत
- ब्यूरो चीफ:भास्कर की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में थाना नीमगांव क्षेत्र के रहमतपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। शनिवार सुबह बारिश के बीच एक कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मलबे में दबकर तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के कारण कच्चे मकान की मिट्टी की दीवारें पूरी तरह से गीली और कमजोर हो गई थीं। शनिवार की सुबह अचानक हुए इस हादसे से किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। दीवार के मलबे के नीचे तीन लोग दब गए। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार के बीच भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए।घटना की सूचना मिलते ही थाना नीमगांव प्रभारी प्रवीण गौतम तुरंत अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और मलबे के नीचे दबे तीनों शवों को बाहर निकाला।इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे रहमतपुर गांव में मातम का माहौल है। पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा अब प्रशासन की ओर से उचित राहत और आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने का इंतजार किया जा रहा है।