

मकान की छत गिरने से एक की मौत, दो घायल; पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा
उसहैत/बदायूं। थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम नसीर नगर में मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में पन्नालाल पुत्र धर्मपाल सिंह के पैर टूट गए, जबकि चंद्रभान पुत्र रतन सिंह के दोनों पैर टूट गए। वहीं पन्नालाल के साले अवनीश पुत्र राजपाल, निवासी ग्राम मदनपुर, थाना कलान, जिला शाहजहांपुर की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना उसहैत के थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला। रेस्क्यू अभियान में जेसीबी की भी मदद ली गई।
पुलिस टीम द्वारा घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य कराया।



