

उसहैत थाना क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर की कार्रवाई
सत्येंद्र सिंह यादव जिला क्राइम रिपोर्टर बदायूं
बदायूं जिले के थाना उसहैत क्षेत्र में राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। बताया गया कि टीम जिंद बाबा के स्थान को कब्जा मुक्त कराने के लिए पहुंची थी।
मौके पर नायब तहसीलदार अमित कुमार, कानूनगो दुर्गापाल सिंह, लेखपाल अभिषेक सिंह सहित थाना उसहैत के थाना अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, कपिल चौधरी और सिपाही अक्षय सागवान मौजूद रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीम द्वारा ओमकार के साथियों के कथित कब्जे से जिंद बाबा के स्थान को मुक्त कराने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही।
मामले में प्रशासन की कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है




