24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
बरखड़िया बाजार में धूमधाम और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ गणेश पूजन $location = get_post_meta(get_the_ID(), 'post_location', true); ?> 📍 Unknown | September 18, 2026

बरखड़िया बाजार में धूमधाम और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ गणेश पूजन

बरखड़िया बाजार में धूमधाम और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ गणेश पूजन

लोक विचार न्यूज़ ब्यूरो अंकिता मौर्या

बरखड़िया बहराइच: जनपद बहराइच के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत बरखड़िया बाजार में आयोजित गणेश पूजा महोत्सव पूरे विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने गणपति बाप्पा की विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। वैदिक पूजन व अनुष्ठान: पूजन का मुख्य अनुष्ठान पंडित रिंकू तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। इसके उपरांत महाआरती की गई और उपस्थित जनसमूह में महाप्रसाद का वितरण हुआ। भक्तिमय माहौल: पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र ‘गणपति बाप्पा मोरया’ के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में बबलू मौर्या, अशोक मौर्या, अनिल चौहान, कमलेश पाल, संजय मौर्या, दीपक, मिथुन, सुनील, आदित्य, अनिल, दिनेश निषाद, आलोक, प्रदीप और अंकित सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं युवाओं का विशेष सहयोग रहा।