24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
चीनी मिल के पीछे तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार गोला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोंधवा मार्ग से दबोचा, आरोपी पर पहले से भी दर्ज हैं मुकदमे $location = get_post_meta(get_the_ID(), 'post_location', true); ?> 📍 Unknown | September 6, 2026

चीनी मिल के पीछे तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार गोला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोंधवा मार्ग से दबोचा, आरोपी पर पहले से भी दर्ज हैं मुकदमे

चीनी मिल के पीछे तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

गोला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोंधवा मार्ग से दबोचा, आरोपी पर पहले से भी दर्ज हैं मुकदमे
लोक विचार न्यूज़ पीयूष दीक्षित ब्यूरो चीफ

गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। थाना गोला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी गोला महेश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना गोला पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चीनी मिल गोला के पीछे कोंधवा मार्ग से आरोपी को पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष वर्मा पुत्र मुन्नालाल वर्मा, निवासी मोहल्ला मथुरानगर, कस्बा व थाना गोला, खीरी, उम्र करीब 26 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना गोला में मु0अ0सं0 351/2026, धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी दर्ज हैं मुकदमे

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध थाना गोला में वर्ष 2021 में धारा 147/148/149/504/506 भादवि तथा धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

बरामदगी

– 01 देशी तमंचा .315 बोर
– 01 जिंदा कारतूस .315 बोर
– 02 खोखा कारतूस .315 बोर

गिरफ्तारी करने वाली टीम

– उ0नि0 सुनील कुमार तिवारी
– का0 अनुज सागर
– का0 परीक्षित सैनी