24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 Unknown | August 2, 2026

LOK VICAR 24*7 NEWS

दशाश्वमेध स्थित कामरूप मठ में श्रद्धा के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा

ब्यूरो चीफ विवेक सिनहा

वाराणसी उत्तरप्रदेश

वाराणसी। दशाश्वमेध स्थित प्राचीन कामरूप मठ में गुरुवार को पावन गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मठ के दंडी स्वामी महंत शुद्धानंद तीर्थ महाराज ने बताया कि आचार्य शंभू लाल शर्मा के आचार्यात्व में ब्राह्मणों द्वारा प्रातःकाल समस्त गुरुजनों के चरणों का पूजन-वंदन किया गया। मध्याह्न काल में परिसर में विराजमान महादेव का रुद्राभिषेक किया गया। इसके पश्चात पूरे भारत से आए श्रद्धालुओं, काशी के सभी अखाड़ों के दंडी स्वामियों, साधु-संतों एवं महात्माओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

सायंकाल में विद्वतजनों की एक धर्मसभा आयोजित की गई, जिसमें विद्वानों ने गुरु महिमा पर अपने विचार व्यक्त किए।

महंत शुद्धानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में गुरु का विशेष महत्व है। गुरु वह है जो जीव को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। इसलिए गुरु के बताए मार्ग पर चलने से ही सभी का कल्याण होगा। गुरु की इसी महिमा को बताने के लिए पूर्णिमा का यह पावन पर्व धूमधाम से मनाया जाता है।