24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 Unknown | July 26, 2026

सिरसियन पुरवा में वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस मा. मंत्री नरेंद्र कश्यप ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

लोक विचार न्यूज 

रिपोर्ट: अंकिता मौर्या (क्राइम रिपोर्ट डिस्ट्रिक्ट बहराइच) 

 

 

बहराइच। जनपद बहराइच के चहलवा ग्राम पंचायत स्थित सिरसियन पुरवा में 25 जुलाई 2026 को वीरांगना फूलन देवी जी के शहादत दिवस के अवसर पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम का आनलाइन उद्घाटन मुख्य अतिथि मा.नरेंद्र कश्यप मंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ने किया। वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए माननीय मंत्री जी ने कहा कि संपूर्ण जीवन में संघर्ष के रास्ते समाज में स्थान बनाने वाली स्वर्गीय वीरांगना फूलन देवी समाज के लिए संदेश छोड़कर गई है। कि वंचित समुदाय का कोई भी व्यक्ति जब भी उत्पीड़ित किया जाएगा तो वह अपनी लड़ाई फूलन देवी की तरह लड़ेगा। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं ग्रामीणों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके संघर्षमय जीवन को याद किया।

कार्यक्रम का आयोजन प्रीतम निषाद (प्रधान प्रतिनिधि एवं जिला संयोजक, मछुआ प्रकोष्ठ) तथा रूना निषाद (ग्राम प्रधान, चहलवा) के सौजन्य से संपन्न हुआ।

श्रद्धांजलि सभा में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य डा. वीर बहादुर प्रकाश ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वीरांगना फूलन देवी सामाजिक न्याय और शोषण के विरुद्ध संघर्ष की एक अमर प्रतीक हैं।

विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता जंग हिंदुस्तानी, प्रेम निषाद, राम नरेश चौहान एवं डा. राजित राम निषाद आदि ने भी अपने संबोधन में वंचितों, शोषितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्षों पर प्रकाश डाला। लोक गायक जितेंद्र प्रजापति ने इस अवसर पर फूलन देवी के जीवन संघर्षों पर संगीत मय प्रस्तुति दिया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और ग्रामीण उपस्थित रहे।