

सरकारी डॉक्टर पर निजी प्रैक्टिस का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल
बांकेगंज सीएचसी के चिकित्सक पर ड्यूटी के बाद निजी अस्पतालों में ओपीडी देखने का आरोप, क्षेत्र में अवैध अस्पतालों और क्लीनिकों की भी चर्चा
लोक विचार न्यूज़ संवाददाता अवनीश कुमार
बांकेगंज खीरी। सामुदायिकयिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बांकेगंज में तैनात एक सरकारी चिकित्सक पर ड्यूटी के बाद निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में ओपीडी देखने के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि सीएचसी बांकेगंज में तैनात डॉ. पुनीत अपनी ऑल्टो के-10 कार (यूपी-27 बीपी-7024) से कुकरा क्षेत्र के निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में मरीज देखते हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सरकारी सेवा में रहते हुए किसी चिकित्सक द्वारा नियमों के विपरीत निजी प्रैक्टिस की जा रही है, तो यह शासन के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन है। लोगों का आरोप है कि इससे सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं और मरीजों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पातीं।
क्षेत्र के लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि गोला गोकर्णनाथ और कुकरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में बिना पंजीकरण के अस्पताल, क्लीनिक और कथित झोलाछाप चिकित्सक संचालित हो रहे हैं। कुछ अस्पतालों के बेसमेंट में मानकों के विपरीत संचालन किए जाने की भी शिकायतें सामने आई हैं।
अब देखना होगा कि स्वास्थ्य विभाग इन आरोपों की जांच कर संबंधित चिकित्सक और अवैध रूप से संचालित अस्पतालों एवं क्लीनिकों के विरुद्ध क्या कार्रवाई करता है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।




