

सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमले के 5 आरोपी गिरफ्तार
लोक विचार न्यूज
बहराइच, 28 जून 2026: बहराइच पुलिस ने पीआरवी कमांडर पर जानलेवा हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जरवल रोड थाना क्षेत्र में की गई है।पुलिस अधीक्षक बहराइच, श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी कैसरगंज श्री डी.के. श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में जरवल रोड पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है। इस मामले में जरवल रोड थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 125/2026, धारा 191(2), 127(2), 115(2), 121, 132, 109(1), 3(5) बीएनएस (BNS) के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने 28 जून 2026 को तड़के 00:05 बजे ‘साईन पुरवा कसमड़ा’ से निम्नलिखित 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है:
सरवर पुत्र उस्मान (उम्र करीब 60 वर्ष)
शमीम पुत्र सरवर (उम्र करीब 21 वर्ष)
रईश खान पुत्र फरीद खान (उम्र करीब 40 वर्ष)
मोसीम पुत्र वारिस (उम्र करीब 19 वर्ष)
सईद खान पुत्र फरीद खान (उम्र करीब 48 वर्ष)
सभी आरोपी बहराइच जिले के जरवल रोड थाना क्षेत्र के निवासी हैं।
इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक राहुल सिंह, उपनिरीक्षक मुनीब कुमार यादव, कांस्टेबल सुभांशु सिंह, आरक्षी प्रदीप पटेल और होमगार्ड ज्वाला प्रसाद की टीम शामिल रही।
क्राइम रिपोर्ट डिस्ट्रिक्ट बहराइच अंकिता मौर्या





