24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 गोपालपुर तुर्कीया | June 17, 2026

loc vichar 24×7 News

हनुमत धाम के चतुर्थ स्थापना दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद

पीलीभीत।

गोपालपुर तुरकिया स्थित हनुमत धाम के चतुर्थ स्थापना दिवस पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम चरण में विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। रामचरितमानस पाठ की पूर्णाहुति के बाद शुरू हुआ यह भंडारा लगातार तीन दिनों (12 तारीख से 14 तारीख तक) चलता रहा, जिसमें आस्था और सेवा का एक अनूठा संगम देखने को मिला।

दिन से लेकर रात तक लगा रहा तांता:

भंडारे के दौरान मंदिर परिसर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय रहा। दिन के समय जहां पंडाल के नीचे सैकड़ों श्रद्धालु कतारबद्ध होकर बड़े ही अनुशासित ढंग से प्रसाद ग्रहण करते नजर आए, वहीं रात होते-होते श्रद्धालुओं का उत्साह और अधिक बढ़ गया। पूरी रात मंदिर परिसर दूधिया रोशनी और भव्य टेंट व्यवस्था से जगमगाता रहा। देर रात तक हजारों भक्तों ने भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद लिया और भंडारे का प्रसाद पाया

समिति ने जताया आभार:

इस त्रिदिवसीय महाभंडारे के सफल समापन पर हनुमत धाम सेवा समिति के पदाधिकारियों और मुख्य वक्ताओं ने क्षेत्र की जनता, सेवादारों और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की असीम कृपा और क्षेत्रवासियों के निस्वार्थ सहयोग के चलते ही इस चार साला स्थापना दिवस समारोह को इतनी भव्यता के साथ संपन्न किया जा सका है।