

रिसिया थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र चौहान को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार।*
लोक विचार न्यूज
बहराइच: रिश्वतखोर दरोगा पर एंटी करप्शन टीम का प्रहार, 5 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
बहराइच: जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रिसिया थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र चौहान को शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी दरोगा सुभाष चंद्र चौहान पर एक व्यक्ति को जेल जाने से बचाने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। पीड़ित ने इस संबंध में एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही दरोगा जी ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें दबोच लिया।
कानून के रखवाले खुद सलाखों के पीछे
जो दरोगा जी लोगों को जेल जाने से बचाने का दावा कर रहे थे, आज वही भ्रष्टाचार के आरोप में खुद सलाखों के पीछे पहुँच गए हैं। इस गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जनपद में फल-फूल रहा भ्रष्टाचार
जिले में लगातार सामने आ रहे रिश्वतखोरी के मामलों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारों का कहना है कि जनपद बहराइच वर्तमान में रिश्वतखोरी के मामले में सबसे ‘उपजाऊ जमीन’ बनता जा रहा है, जहाँ बिना सुविधा शुल्क के काम होना मुश्किल हो गया है। एंटी करप्शन टीम की यह कार्रवाई बताती है कि जिले में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हो चुकी हैं।
अंकिता मौर्या क्राइम रिपोर्ट डिस्ट्रिक्ट बहराइच




