24×7 Breaking News | Latest Updates

Patrkar Press of India
National President
Mr. Vivek Kumar

Head Office:
Model City Mohan Road,
New Airtel Tower, Tower Wali Gali,
Buddheshwar, Lucknow – 226017

Logo
📍 गोपालपुर तुर्कीया | June 2, 2026

loc vichar 24×7 News

तुरकिया गोपालपुर हनुमत धाम पर पांचवें बड़े मंगल पर उमड़ा जनसैलाब, हुआ सुंदरकांड का पाठ

पीलीभीत। ज्येष्ठ मास के पांचवें बड़े मंगल के पावन अवसर पर आज तुरकिया गोपालपुर स्थित प्रसिद्ध हनुमत धाम पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में प्रभु श्री राम के परम भक्त हनुमान जी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना की गई।

धाम पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में श्रद्धालुओं द्वारा अत्यंत भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके उपरांत उपस्थित जनसमूह ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का गायन किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

इस धार्मिक अनुष्ठान में आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमत धाम पहुंचे। भक्तों ने कतारबद्ध होकर संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

रिपोर्टर : प्रियम तिवारी ( जिला क्राइम रिपोर्टर पीलीभीत) पत्रकार प्रेस ऑफ़ इंडिया मंडल अध्यक्ष बरेली 
चैनल: लोक विचार न्यूज़