

loc vichar 24×7 News
लोक विचार न्यूज़
लोक-लोक की बात, लोक विचार के साथ
बड़ी ख़बर: पीलीभीत के श्री हनुमत कृपा धाम में 12 जून से त्रैदिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन
पीलीभीत (बिल्सण्डा):
जनपद पीलीभीत के बिलसंड क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर तुर्किया स्थित श्री हनुमत कृपा धाम के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आगामी 12 जून से तीन दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। श्री स्वामी जी महाराज की असीम कृपा से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
तीन दिनों तक चलेंगे विशेष धार्मिक अनुष्ठान:
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा कुछ इस प्रकार तय की गई है:
12 जून 2026 (दिन – शुक्रवार): अखंड श्री राम चरित मानस पाठ का शुभारंभ किया जाएगा।
13 जून 2026 (दिन – शनिवार): वेदोक्त मंत्रोच्चारण के साथ भव्य यज्ञ एवं हवन का आयोजन होगा।
14 जून 2026 (दिन – रविवार): दोपहर 12 बजे से प्रभु की इच्छा तक विशाल ‘प्रभु प्रसाद’ (भंडारे) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी भक्तगण सादर आमंत्रित हैं।
आयोजन स्थल:
श्री हनुमत कृपा धाम गोपालपुर तुर्किया, विकास क्षेत्र – बिलसंडा, तहसील – बीसलपुर, जनपद – पीलीभीत।
क्षेत्रवासियों से जुड़ने की अपील:
- कार्यक्रम के सेवादार ऋषि कान्त पाण्डेय (मो. 7900238953) और सहयोगी समस्त क्षेत्रवासियों एवं भक्तगणों ने सभी सम्मानित जनता से इस पावन अवसर पर पहुँचकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।
ब्यूरो रिपोर्ट: प्रियम तिवारी (जिला क्राइम रिपोर्टर, पीलीभीत),





