

loc vichar 24×7 News
ब्रेकिंग न्यूज़: पीलीभीत खेत थाना क्षेत्र बिलसंडा में दिनदहाड़े फायरिंग से फैली सनसनी, बीच-बचाव करने पहुंचे कपड़ा व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली!
स्थान: पीलीभीत (बिलसंडा)
पूरी खबर:
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से इस वक्त की एक बेहद बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। बिलसंडा के बमरौली चौराहे पर दिनदहाड़े बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दो बाइकों पर सवार होकर आए 6 दबंगों ने एक दुकान में घुसकर जमकर मारपीट की और उसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान जब एक स्थानीय कपड़ा व्यापारी बीच-बचाव करने पहुंचा, तो बेखौफ बदमाशों ने उसे भी गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। घायल व्यापारी को आनन-फानन में अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच चुका है और मामले की जांच में जुट गयाहै।





